Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के अंदर एक अजीब वाक्या देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी कर रही है और भारतीय गेंदबाज उन पर लगातार हावी होते नजर आ रहे हैं। मैच के दौरान रोहित शर्मा अपने साथी खिलाड़ी से कुछ चर्चा करते नजर आ रहे हैं। तभी कुछ ऐसा हुआ जिसका क्लिप वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। रोहित शर्मा को इस मैच के दौरान कई बार पैंट को ठीक करते हुए देखा गया।
मैदान पर उतरी Rohit Sharma की पैंट
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय बल्लेबाजी कर रही है और यह खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाकर खेल रही है। एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया है। रविचंद्रन अश्विन ने इस मैच में 3 विकेट लिए है। रोहित शर्मा एक बार फिर से एक टेस्ट मैच में कप्तानी करते नजर आ रहे हैं।

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसके अंदर रोहित शर्मा मैदान पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। तभी उनकी पैंट नीचे खिसकती हुई नजर आ रही है जिसे रोहित शर्मा संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा मैदान पर अपने साथी गेंदबाज को कुछ इंस्ट्रक्शन दे रहे थे। उसी दौरान का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अंदर बहुत सारे दर्शक स्टेडियम के अंदर वंदे मातरम का नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने इस वायरल हो रहे वीडियो पर अनेक प्रकार के रिएक्शन दिए है।
Content Rohit #INDvsAUS #CricketTwitter #RohitSharma pic.twitter.com/CfQX5JTxDt
— Manish Bishnoi (@Manishbish9i) February 17, 2023
यह भी पढ़े:





