VIDEO: वाइफ को आउट होता देख भावुक हुए Mitchell Starc, वायरल हुआ वीडियो
Mitchell Starc की पत्नी एलिसा हिली इस समय महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स टीम की कप्तान हैं। यूपी की टीम ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला खेला। इस मुकाबले में यूपी की टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले को देखने के लिए मिचेल
Mitchell Starc की पत्नी एलिसा हिली इस समय महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स टीम की कप्तान हैं। यूपी की टीम ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मुकाबला खेला। इस मुकाबले में यूपी की टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले को देखने के लिए मिचेल स्टार्क भी मैदान पर पहुंचे थे, और वह अपनी वाइफ की टीम को इस तरह हारता देख भावुक नजर आये।
Mitchell Starc हुए भावुक
दरअसल यूपी वारियर्स की कप्तान एलिसा हिली का शुक्रवार को 33वां जन्मदिन था। हाल ही में हुई भारत और ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज के चलते मिचेल स्टार्क भी इस समय भारत में ही थी। ऐसे में अपनी वाइफ का बर्थडे मनाने के लिए वह शुक्रवार को यूपी की टीम के साथ जुड़े। इस दौरान टीम का उत्साह बढाने के लिए वह मैच के दौरान मैदान पर भी आए। हालाँकि वह उस समय काफी भावुक नजर आए, जब उनकी पत्नी सिर्फ 11 रन बनाकर एक आसान से कैच देकर आउट हो गयी।
The historic moment – first ever WPL hat-trick.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 24, 2023
Issy Wong the star!pic.twitter.com/NRiqU5S7XM
फिलहाल अगर मैच की बात करे तों मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 72 रनों से जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से नेट सीवर ब्रंट ने इस मुकाबले में सबसे ज्यादा 72 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीँ गेंदबाजी के दौरान वॉंग ने 4 विकेट झटके और इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक अपने नाम की। इस दौरान यूपी की पूरी टीम सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई।