Mumbai Indians: महिला प्रीमियर लीग का एलिमिनेटर मुकाबला आज यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस मुकाबले के जीतने वाली टीम फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। वहीँ हारने वाली टीम का सफ़र खत्म हो जाएगा।
Mumbai Indians की तूफानी बल्लेबाजी
इस मुकाबले में यूपी की कप्तान एलिसा हिली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हलांक मुंबई इंडियंस ने इसके बावजूद शानदार बल्लेबाजी की, और पहली पारी में 182 रन बनाए। इस दौरान यूपी के गेंदबाज सिर्फ 4 विकेट हासिल कर सके। मुंबई इंडियंस के लिए नेटली सीवर ब्रंट ने सर्वाधिक 72 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीँ यूपी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सोफी एकलस्टोन को 2 विकेट मिले।

पूजा वस्त्रकार का तूफानी छक्का
इस मुकाबले में खेल रही पूजा वस्त्रकार को अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने पारी की शुरुआत ही लगातार बाउंड्री से की। दीप्ति शर्मा के इस ओवर में उन्होंने पहले चौके से शुरुआत की, और फिर अगली ही गेंद पर हवाई छक्का जड़ दिया। यह छक्का देखकर खुद कपान एलिसा हिली को भी यकीन नहीं हुआ। वहीँ दीप्ति शर्मा को समझाने के लिए टीम सोफी को आगे आना पड़ा।
Eliminator – MI vs UPW: Pooja Vastrakar Six https://t.co/Xw3tkAotG5
— INDIAN CRICKET (@FanOfIndianCric) March 24, 2023





