Mohammed Shami ने हवा में उड़ाए स्टंप, भारत को मिली दूसरी सफलता, BCCI ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के अंदर दोनों ही टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सलामी जोड़ी ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने टीम को अच्छी शुरुआत

By ·

Mohammed Shami: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के अंदर दोनों ही टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सलामी जोड़ी ट्रेविस हेड और उस्मान ख्वाजा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। भारत को पहली सफलता रविचंद्रन अश्विन ने ट्रेविस हेड को रविंद्र जडेजा के हाथों कैच करवाकर करवाई। उसके बाद में दूसरी सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई जो इस मैच में मोहम्मद सिराज की जगह खेल रहे हैं।

Mohammed Shami ने उड़ाए स्टंप

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में पहले दिन लंच ब्रेक तक 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। इस दौरान मोहम्मद शमी ने 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया है। वहीं अश्विन ने 18 रन देकर एक विकेट हासिल किया है। मोहम्मद शमी ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मारनस लाबुस्चगने को क्लीन बोल्ड कर दिया। इनके विकेट का वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें स्टांप हवा में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

भारतीय टीम के लिए जीत जरुरी

भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो यह टेस्ट मैच जीतना हर हाल में जरूरी है। अगर भारत यह टेस्ट मैच नहीं जीत पाती है तो दूसरी टीमों की हार और जीत पर भारत का फाइनल में जाना या नहीं जाना निर्भर करेगा। ऐसे में रोहित शर्मा इस सीरीज को 3 – 1 से समाप्त करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़े – Video: चौथे टेस्ट में गूंजा मोदी-मोदी का नारा, कंगारू पीएम के साथ Narendra Modi पहुंचे मैदान पर, वीडियो हुआ वायरल

Cric AMP · Quick view
View full