PM Narendra Modi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और अंतिम टेस्ट 9 मार्च 2023 से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम को अगर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। यह टेस्ट मैच और भी खास हो गया है क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी यह मैच देखने के लिए पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी भी यह मैच देखने के लिए है। दोनों ही देशों के प्रधानमंत्री एक साथ मैदान पर पहुंचे जिसके बाद इनका भव्य स्वागत किया गया। इन दोनों ने सभी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

PM Narendra Modi और Anthony का भव्य स्वागत
इस मैच के अंदर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। क्रिकेट के जरिए दोनों ही देशों के बीच में अच्छी दोस्ती मानी जाती है जिसको 75 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनिज और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मैदान पर एक साथ पहुंचे। दोनों का ही मैच में कमेंट्री कर रहे रवि शास्त्री ने स्वागत किया। बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने भी स्वागत किया।
A special welcome & special handshakes! 👏
— BCCI (@BCCI) March 9, 2023
The Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji and the Honourable Prime Minister of Australia, Mr Anthony Albanese meet #TeamIndia & Australia respectively. @narendramodi | @PMOIndia | #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/kFZsEO1H12
बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के अंदर आप देख सकते हैं कि दोनों ही प्रधानमंत्री अपने खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए और मिलते हुए नजर आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी कप्तान रोहित शर्मा के साथ में मैदान पर घूमते हुए और बात करते हुए नजर आए।






