Mohammed Siraj ने हाल ही में IPL 2023 में फिक्सिंग का खुलासा किया हैं। इस साल आईपीएल में अब तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जहाँ राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ पहले स्थान पर हैं। IPL इस समय पूरी दुनिया में सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट हैं, ऐसे में इसे लेकर फिक्सिंग का मामला सामने आना, फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला हैं।
Mohammed Siraj ने किया फिक्सिंग का खुलासा
दरअसल आईपीएल में फिक्सिंग का खुलासा आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने किया हैं। जानकारी के अनुसार एक बस ड्राईवर ने मोहम्मद सिराज से मैच फिक्सिंग के लिए बात कही थी, लेकिन सिराज ने ये जानकारी तुरंत बीसीसीआई को रिपोर्ट करी। इसके साथ ही उन्होंने बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोड़ी इकाई (ACU) को भी इसकी जानकारी दी।

इस शख्स ने सिराज से फोन पर बात की थी, और टीम की जानकारी देने को कही। इसके बाद सिराज तुरंत इसकी रिपोर्ट की। बीसीसीआई और ACU ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए हैदराबाद से इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार यह आदमी बस ड्राईवर हैं, और सट्टेबाजी में लाखों रुपए हार चुका हैं।
BCCI ने किया खुलासा
इस मामले की जानकारी खुद बीसीसीआई ने दी, और बताया की यह व्यक्ति कोई पेशेवर सट्टेबाज नहीं था। “सिराज से संपर्क करने वाला कोई प्रोफेशनल सट्टेबाज नहीं था। वह सिर्फ एक बस ड्राईवर था। यह हैदराबाद का रहने वाला हैं, जो मैचों में सट्टा लगाता हैं। वह सट्टे में काफी पैसे हार चुका हैं, इसलिए आरसीबी टीम की जानकारी पाने के लिए सिराज को फोन किया,” बीसीसीआई अधिकारियों ने बताया।






