MS Dhoni ने अभ्यास छोड़ फैंस के आगे जोड़े हाथ, वायरल हुआ दिल को छू लेने वाला वीडियो

MS Dhoni: आईपीएल की शुरुआत में अब बस एक दिन का ही समय बचा हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपना अधिकतर समय मैदान पर अभ्यास करते हुए बिता रहे हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाडियों को देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में अभ्यास के दौरान भी मैदान में काफी दर्शक नजर आ [...]

By ·

MS Dhoni: आईपीएल की शुरुआत में अब बस एक दिन का ही समय बचा हैं। ऐसे में सभी खिलाड़ी अपना अधिकतर समय मैदान पर अभ्यास करते हुए बिता रहे हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा खिलाडियों को देखने का मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐसे में अभ्यास के दौरान भी मैदान में काफी दर्शक नजर आ रहे हैं। बुधवार को चेपॉक के स्टेडियम में भी हर साल ही की तरह थाला धोनी को देखने के लिए फैंस की भीड़ नजर आई।

MS Dhoni ने फैंस को किया नमन

इस बात में कोई शक नहीं हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इस समय भारत के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें आईपीएल का अभ्यास करते हुए देखने भी हजारो फैंस दिन रात एक करके देखने पहुँचते हैं। इस बात से धोनी भी वाकिफ हैं, और उन्हें अक्सर फैंस के साथ मिलते हुए देखा जाता हैं। बुधवार को भी जब वह चेपॉक के मैदान पर अभ्यास करने उतरे, तो दिल को छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। मैदान पर उतरने से पहले ही धोनी ने अपने फैंस के आगे हाथ जोड़कर उन्हें वहां आने के लिए धन्यवाद कहा। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

फिलहाल IPL 2023 की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी। पिछला सीजन निराशाजनक बीतने के बाद अब CSK अपना पहला मुकाबला पिछले सीजन की विजेता गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 31 मार्च शुक्रवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने शुरू की IPL 2023 की तैयारी, रांची में बच्चो के सामने की छक्कों की बरसात

Cric AMP · Quick view
View full