200वें मैच में मिली हार, तो गुस्से से आगबबूला हुआ MS Dhoni, इन खिलाड़ियों को लगाई फटकार

MS Dhoni: आईपीएल में बुधवार का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के करियर का 200वां मुकाबला था, जिसके लिए मैच से पहले उन्हें सम्मानित किया गया।हालाँकि आसान दिख रहे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग

By ·

MS Dhoni: आईपीएल में बुधवार का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। यह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी के करियर का 200वां मुकाबला था, जिसके लिए मैच से पहले उन्हें सम्मानित किया गया।हालाँकि आसान दिख रहे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी काफी गुस्से में नजर आये।

CSK को 3 रनों से मिली हार

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे। इस दौरान जोस बटलर इकलौते बल्लेबाज थे, जिन्होंने टिककर बल्लेबाजी करी, और 36 गेंदों में 52 रन बनाए। हालाँकि इसके बाद भी राजस्थान की टीम 175 रन बनाने में कामयाब रही।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही, जहाँ उन्होंने अपना दूसरा विकेट भी 78 के स्कोर पर खोया। हालाँकि इस समय डेवन कॉनवे बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। इसका एक कारण दूसरे छोर से लगातार गिर रहे विकेट भी थी, लेकिन अंत में यही चीज टीम की हार का कारण बनी। अंत में रविन्द्र जडेजा ने 15 गेंदों में 25 और धोनी ने 17 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

MS Dhoni ने हुए गुस्सा

मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान धोनी इस बात से बेहद नाराज नजर आये कि, मध्य ओवरों में रन नहीं बन रहे थे। “मुझे लगता हैं कि मध्य ओवरों में हमें थोड़ी और स्ट्राइक रोटेट करने की जरुरत ही। यहाँ स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद नहीं थी, लेकिन उनके पास अनुभवी स्पिनर थे, जिसके कारण हम स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए। यह इतना मुश्किल भी नहीं था,” धोनी ने मैच के बाद कहा।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट छोड़ खेती कर रहे हैं MS Dhoni, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Cric AMP · Quick view
View full