खेले 7 मैचों में 5 मुकाबले जीते हैं, जिनमे सबसे बड़ा योगदान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का ही रहा हैं। ऐसे में कई बार जब खिलाड़ी मैदान पर उनकी बात नहीं मानते, तो कैप्टेन कूल भी अपना आप खो बैठते हैं। महेंद्र सिंह धोनी मशहूर हैं, मुश्किल परिस्थितियों में दिमाग शांत रखने के लिए, लेकिन कई बार उन्हें भी गुस्सा आ ही जाता हैं, और ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
MS Dhoni हुए गुस्सा
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) April 25, 2023
IPL 2023 में यह पहला मौका हैं, जब महेंद्र सिंह धोनी को इस तरह गुस्से में देखा गया हैं। सोशल मीडिया पर अब एक क्लिप वायरल हो रहा हैं, जो आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले का हैं। इस मुकाबले में चेन्नई ने 8 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके साथ ही इस मुकाबले में उनकी फील्डिंग बेहद ख़राब रही थी। अब वैसे तो टीवी पर यह क्लिप लाइव मैच के दौरान नहीं दिखाई गई, लेकिन सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रही हैं। हालाँकि अभी तक पता नहीं चल पाया हैं कि धोनी आखिर किस खिलाड़ी पर अपना गुस्सा निकाल रहे थे।
CSK का शानदार प्रदर्शन

फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स की बात करे तो इस सीजन वह शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। टीम में बल्लेबाजी की कमान डेवन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे ने संभाल ली हैं, जबकि गायकवाड़ टीम को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं। शिवम दुबे भी इस सीजन अच्छे फॉर्म में हैं, जिसके चलते वह लगातार बड़े स्कोर बना रहे हैं। हाल ही में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 235 रनों का टोटल बनाया और 49 रनों से जीत दर्ज की। चेन्नई अब अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 27 मार्च को जयपुर में खेलेगी।






