“इतना अच्छा करने के बाद भी…!” मैच जीतने के बाद अवार्ड नहीं मिला तो भड़क उठे MS Dhoni, वीडियो हो गया वायरल
MS Dhoni: आईपीएल के 16वे सीजन के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने अवार्ड की मांग की। तो इस बात को सुनकर सब लोग हैरान रह गए। एम एस धोनी ने इस मैच के बाद एक बड़ा रिकार्ड अपने [...]
MS Dhoni: आईपीएल के 16वे सीजन के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने अवार्ड की मांग की। तो इस बात को सुनकर सब लोग हैरान रह गए। एम एस धोनी ने इस मैच के बाद एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम कर लिया। ओवरऑल T20 क्रिकेट में 208 कैच पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड धोनी ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अब तक T20 करियर में विकेटकीपर के रूप में 208 कैच पकड़े हैं। विकेटकीपर के रूप में कैच पकड़ने के मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को भी पीछे छोड़ दिया है। क्विंटन डिकॉक ने T20 करियर में 207 कैच पकड़े हैं।
MS Dhoni का अविश्वनीय कैच
महेंद्र सिंह धोनी ने हैदराबाद और चेन्नई के मैच के दौरान तीक्ष्णा की गेंद पर एडन मार्क्रम का बहुत ही अविश्वसनीय कैच पकड़ा है और यह कैच पकड़ कर उन्होंने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के दिल की बात उनकी जबान पर आ गई। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने अंदाज में किया। आइए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहा..
इतना शानदार कैच लेने के बाद भी मुझे अवॉर्ड नहीं मिला- धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने हैदराबाद के खिलाफ कैच लेने के बाद मजाक में अपने लिए अवार्ड देने की मांग की। महेंद्र सिंह धोनी ने मजाक में कहा कि मैं इतना अच्छा कैच पकड़ा इसके बाद भी मुझे बेस्ट कैच का अवार्ड नहीं मिला।
यह भी पढ़े – WATCH: हवा में उड़कर ऋतुराज गायकवाड़ ने पकड़ा अनोखा कैच, देखकर धोनी भी हुए हैरान