IPL 2023 का 29वां मुकाबला शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ ही पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और भी ज्यादा मजबूत कर लिया हैं। जीत के साथ ही चेन्नई अब पॉइंट्स टेबल में 8 अंको के साथ तीसरे स्थान पर आ गयी हैं। वहीँ हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर फिसल गई हैं।
ऋतुराज गायकवाड ने दिखाई सुपरमैन जैसी फुर्ती
गायकवाड़ ने ब्रूक की पकड़ी हैरतअंगेज कैच, धोनी भी हुए फैन pic.twitter.com/03hY6tifIf
— Cricket Khelo (@cricketkhelo11) April 21, 2023
इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड वैसे तो अपने बल्ले से ज्यादा बड़ा योगदान नहीं दे पाए, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कई असंभव कैच पकडे। ऐसा ही एक कैच उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पहला विकेट दिलाने के लिए, हैरी ब्रूक का पकड़ा। इस समय आकाश सिंह पारी का पांचवां ओवर डाल रहे थे। हैरी ब्रूक ने एक बड़ा शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन ऋतुराज ने उछलकर कैच पकड़ लिया। उनके इस कैच को देखकर खुद ब्रूक और विकेट के पीछे खड़े धोनी भी हैरान थे।
CSK का दबदबा

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ हर ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा। चेन्नई ने टॉस जीतकर यहाँ गेंदबाजी का फैसला किया था, और गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 134 रन ही बनाने दिए। इस दौरान चेन्नई सुएप्र किंग्स के लिए रविन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK को रुतुराज गायकवाड और डेवन कॉनवे ने शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। हालाँकि ऋतुराज इस दौरान सिर्फ 35 रन बनाकर आउट हो गए। कॉनवे ने अंत तक बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।





