MS Dhoni: आईपीएल के 16वें सीजन का शुरू होने का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बार 31 मार्च 2023 नया सीजन शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला हमें पिछली बार की विजेता गुजरात टाइटंस और 4 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में देखने को मिलेगा। चेन्नई की टीम इस मुकाबले को लेकर बेहद एक्साइटेड है और जमकर तैयारियां कर रही है। चेन्नई टीम के सबसे प्रमुख खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी टीम से जुड़ चुके हैं और लगातार प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इनके प्रैक्टिस के कई वीडियो ऑलरेडी इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट छोड़कर कुछ और करते हुए नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni का वीडियो हुआ वायरल
महेंद्र सिंह धोनी इस समय चेन्नई के मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बहुत चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में इस आईपीएल को चेन्नई की फ्रेंचाइजी बेहद खास बनाने की कोशिश कर रही है। महेंद्र सिंह धोनी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। प्रैक्टिस छोड़कर धोनी स्प्रे पेंट लेकर स्टेडियम पर लगी कुर्सियों की पेंटिंग करने लगे। इनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो के अंदर महेंद्र सिंह धोनी येलो कलर को ब्राइट करने के लिए जलती हुई आग वाला स्प्रे लेकर कुर्सियों को गर्म कर रहे हैं। जिससे पीला रंग ज्यादा उभर कर आ रहा है। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने साथी से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यह काम कर रहा है। उसके बाद उन्होंने ब्लू कलर का उपयोग करके दूसरे कलर के कुर्सियों को भी कलर किया। इस काम को महेंद्र सिंह धोनी बहुत इंजॉय करते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। आप भी यह वीडियो नीचे देख सकते हैं।
“𝑫𝒆𝒇𝒊𝒏𝒊𝒕𝒆𝒍𝒚 𝒍𝒐𝒐𝒌𝒊𝒏𝒈 𝒀𝒆𝒍𝒍𝒐𝒗𝒆”
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 27, 2023
Anbuden Awaiting for April 3🦁💛 pic.twitter.com/eKp2IzGHfm
यह भी पढ़े – Mumbai Indians बनी WPL 2023 की चैंपियन, नीता अंबानी ने जमकर मनाया जीत का जश्न, वायरल हुआ वीडियो






