MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में मुकाबला खेला। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। इसके साथ ही हमें फिर से मैच में अंपायरों की नाकामी देखने को मिली। हालाँकि महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से दिखाया कि क्यों DRS को धोनी रिव्यु सिस्टम कहा जाता हैं।
MS Dhoni का DRS
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 23, 2023
यह घटना दूसरी पारी के 18वें ओवर के दौरान हुई जब तुषार देशपांडे गेंदबाजी कर रहे थे और डेविड वीजा स्ट्राइक पर थे। उन्होंने इस दौरान लेग साइड पर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे पैड्स पर जाकर लगी। इस दौरान गेंदबाजी के साथ ही विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी आउट की की अपील करते नजर आये। हालाँकि अंपायर ने नॉट-आउट करार दिया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने तुरंत DRS लिया, जहाँ रिप्ले में पता चला कि गेंद सीधे स्टंप्स को हिट कर रही थी। ऐसे में डेविड वीजा को आउट करार दिया गया, और इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी नितिन मेनन के साथ हँसते हुए नजर आये।
CSK की तूफानी बल्लेबाजी

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहली पारी में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 235 रन जड़ दिए। इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने मात्र 29 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली। डेविड कॉनवे और शिवम दुबे ने भी अर्द्धशतकीय पारियां खेली।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों ओपनर बल्लेबाज सिर्फ 1 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए। हालाँकि जैसन रॉय ने मात्र 26 गेंदों में 61 रनों की पारी जरुर खेली, वहीँ रिंकू सिंह ने भी नाबाद 53 रन बनाए। लेकिन टीम का कुल स्कोर सिर्फ 186 तक ही पहुँच सका।






