MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आज इस सीजन अपना छठा IPL मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में अपने घरेलु मैदान पर खेल रही हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा हैं, जिसका मुख्य कारण महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। धोनी ने इस मुकाबले में बेहतरीन कप्तानी का नमूना देते हुए, अपने गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया। इसके साथ ही विकेटकीपिंग में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा।
MS Dhoni ने पकड़ा असंभव कैच
Aiden Markram ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2023
Mayank Agarwal ✅
Maheesh Theekshana & @imjadeja with the breakthroughs and @msdhoni with his magic 😉
Follow the match ▶️ https://t.co/0NT6FhLcqA#TATAIPL | #CSKvSRH pic.twitter.com/8YqdnUE3ha
इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने विकेटकीपिंग करते हुए कई बेहतरीन कारनामे किये। इस दौरान उन्होंने 1 रनआउट, 1 स्टंपिंग, और 1 बेहतरीन कैच भी पकड़ा। हालाँकि हम यहाँ उनके कैच की बात करने वाले हैं। यह कैच धोनी ने एडन मारक्रम की बल्लेबाजी के समय 13वें ओवर में उन्हें आउट करने के लिए पकड़ा। यह कैच इतना तेज, और असंभव था, कि खुद मारक्रम भी इसे देखकर हैरान और निराश थे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
CSK की घातक गेंदबाजी

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ CSK ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहतरीन साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 134 रन ही बना सकी। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 34 रनों की पारी खेली। अन्य कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया। वहीँ CSK की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।






