MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेला। यह मुकाबला ईडन गार्डंस में खेला गया था, जहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने 49 रनों से शानदार जीत दर्ज कर ली। यह इस सीजन उनकी सबसे बड़ी जीत हैं, जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बहुत खुश नजर आई। वहीँ जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया।
CSK की सबसे बड़ी जीत

फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो यहाँ चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस दौरान अजिंक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 29 गेंदों में 71 रन जड़ दिए। वहीँ डेविड कॉनवे और शिवम दुबे ने भी अर्द्धशतकीय पारियां खेली। रविन्द्र जडेजा ने भी अंत में मात्र 8 गेंदों में 18 रन बनाए।
इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स कहीं भी इस खेल में नजर नहीं आई। दोनों ओपनर बल्लेबाज सिर्फ 1 रन के स्कोर पर आउट हो गए। जैसन रॉय ने मात्र 26 गेंदों में 61 रन बनाकर टीम को उम्मीद जरुर दी, लेकिन वह सिर्फ 186 के स्कोर तक ही पहुँच पाए। इस दौरान रिंकू सिंह भी 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
MS Dhoni का बयान

“मैं इस समर्थन के लिए धन्यवाद कहूँगा, कि वे इतनी बड़ी संख्या में आये हैं। वो मुझे विदाई देने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए उन्हें बहुत धन्यवाद। मैच में एक तरफ का विकेट छोटा था, जिसके लिए हमें जल्दी विकेट लेने और दबाव बनाने की जरुरत थी। उनके पास काफी पॉवर हिटर हैं, इसलिए हमें विपक्ष को सम्मान देना था,” धोनी ने मैच के बाद कहा।





