“सभी मेरे लिए आये है…!” मैच जीतने के बाद MS Dhoni ने किया फैंस का शुक्रिया अदा, अजिंक्या रहाणे को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

MS Dhoni: 23 अप्रैल को केकेआर और सीएसके के बीच में धमाकेदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर धोनी की टीम ने नीतीश राणा की टीम को उनके घर में ही 49 रन से हरा दिया है। केकेआर का गढ़ माने जाने वाला ईडन गार्डन मैदान पीले रंग से भर गया। धोनी के समर्थकों [...]

By ·

MS Dhoni: 23 अप्रैल को केकेआर और सीएसके के बीच में धमाकेदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर धोनी की टीम ने नीतीश राणा की टीम को उनके घर में ही 49 रन से हरा दिया है। केकेआर का गढ़ माने जाने वाला ईडन गार्डन मैदान पीले रंग से भर गया। धोनी के समर्थकों की संख्या बहुत ज्यादा होने की वजह से चेन्नई की टीम को काफी सपोर्ट मिला। मैच के बाद में महेंद्र सिंह धोनी ने इसको लेकर कुछ प्रतिक्रिया भी दी है।

MS Dhoni ने किया फैंस का धन्यवाद

महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वाले मैदान पर ज्यादा से ज्यादा पीली जर्सी पहन कर आए। सीएसके के फैंस ईडन गार्डन के मैदान पर इतना ज्यादा नजर आने की वजह से महेंद्र सिंह धोनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

“मैं अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद कहूंगा कि वह बड़ी संख्या में आए, इनमें से ज्यादातर दर्शक अगली बार केकेआर की जर्सी में आएंगे। लेकिन सभी लोग मिलकर मुझे विदाई देने की कोशिश कर रहे हैं इसके लिए भीड़ को बहुत-बहुत धन्यवाद। तेज गेंदबाज अपना काम कर रहे हैं और स्पिनर अपना, एक तरफ छोटा विकेट और हम जल्दी विकेट लेकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे। केकेआर के पास काफी विस्फोटक पावर हीटर हैं ऐसे में उनका सम्मान देना भी आवश्यक है।”

अजिंक्य रहाणे को लेकर धोनी का बयान

अजिंक्य रहाणे टेस्ट क्रिकेट के खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन आईपीएल 2023 में हमें अजिंक्य रहाणे का 2.0 वर्जन देखने को मिल रहा है जो काफी अहम है। इसको लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि,

मेरा फंडा एकदम साफ रहता है कि कोई चोटिल होता है तो वह कुछ नहीं कर सकता, आगे बढ़ते रहें और युवाओं को प्रेरित करते रहें, हम भाग्यशाली रहे कि आने वाले सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें किसी की क्षमता का एहसास तब होता है जब हम उसे उस तरह की बल्लेबाजी करने देते हैं जिस तरीके से वह बल्लेबाजी करता है। हम उसे आजादी देते हैं उससे वह अच्छी स्थिति में हमें लाता है। टीम के माहौल में दूसरों को अधिक सहेज होने और टीम को सफल होने देने में किसी को अपने स्लॉट का त्याग करना ही पड़ता है।

यह भी पढ़े – KKR vs CSK मैच में नजर आया Dhoni Review System, इंटरनेट पर वायरल हुआ विडियो

Cric AMP · Quick view
View full