Dhoni Review System: धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इस आईपीएल की लगातार तीसरी जीत दर्ज की है और इस समय पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर आ गई है। मैदान पर जब भी महेंद्र सिंह धोनी कोई फैसला लेते हैं उन पर संदेह करना कठिन होता है। इसका एक बार फिर से नजारा देखने को मिला। केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के अंदर धोनी रिव्यू सिस्टम का नजारा फिर से देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Dhoni Review System ने लूट ली महफिल
कोलकाता नाइट राइडर्स की 18वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए तुषार देशपांडे आए। ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वीजा को गेंद डाली जिस पर बल्लेबाज ने लेग साइड में शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद सीधा जाकर उनके पैड पर लग गई। ऐसे में धोनी समेत गेंदबाज ने भी एलपीडब्ल्यू की जबर्दस्त अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दे दिया। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने तुरंत रिव्यू ले लिया।
— Cricbaaz (@cricbaaz21) April 23, 2023
रीप्ले में चेक किया तो पता चल रहा था कि बोल सीधा जाकर स्टंप को टकरा रही थी। ऐसे में थर्ड अंपायर ने वीजा को आउट का फैसला सुना दिया। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर ताली बजा कर हंसने लगे उनके साथ फील्ड अंपायर नितिन मैनन भी हंसते हुए नजर आए।
अंक तालिका में नंबर वन पर पहुंची धोनी की टीम
ईडन गार्डन के मैदान पर केकेआर और सीएसके के बीच में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में खेलने उतरी केकेआर की टीम सिर्फ 186 रन बना पाई। इस प्रकार से धोनी की टीम ने यह मुकाबला 49 रन से जीत लिया।






