Nitish Rana: आईपीएल 2023 के अंदर चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए इस मुकाबले के अंदर नीतीश राणा ने टॉस जीतने के बाद पहले धोनी की टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। केकेआर का यह निर्णय बिल्कुल गलत साबित हुआ और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। हार के बाद में कप्तान नितीश राणा ने अपने टीम और अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हार के बाद निराश हुए Nitish Rana
236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए यह लक्ष्य आसान नहीं था। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। अजिंक्य रहाणे की तूफानी बल्लेबाजी के आगे केकेआर के किसी भी गेंदबाज की नहीं चली। इसको लेकर नीतीश राणा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

अजिंक्य रहाणे की विस्फोटक बल्लेबाजी
अजिंक्य रहाणे ने अब तक इस सीजन में 4 मुकाबले खेले हैं जिसमें 2 बार अर्धशतक और 2 बार 30 रन से ज्यादा की पारी खेली है। केकेआर के गेंदबाजों की विस्फोटक धुलाई करते हुए उन्होंने 31 गेंदों पर 71 रन की तूफानी पारी खेली। जिसमें 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले।
यह भी पढ़े – Jason Roy ने मैदान पर आते ही लगाई छक्को की हैट्रिक, वायरल हो गया विस्फोटक बल्लेबाजी का वीडियो






