MS Dhoni की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आज अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कर रही हैं। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों के दिमाग के साथ खेलते नजर आये। इस दौरान उन्होंने विकेटकीपिंग में कई ऐसे कारनामे किये, जिन्हें देखकर सनराइजर्स के कई ख़िलाड़ी बिलकुल हैरान नजर आये।
चेन्नई सुपर किंग्स की घातक गेंदबाज

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए बेहतरीन साबित हुआ। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सिर्फ एक ही बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा पार कर पाया और 20 ओवर में वे सिर्फ 134 रन ही बना सके। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 34 और राहुल त्रिपाठी ने 21 रनों की पारी खेली। वहीँ चेन्नई की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीँ आकाश सिंह, महीश तीक्षणा, और मथीषा पथिराना को 1-1 विकेट मिला।
MS Dhoni की खतरनाक विकेटकीपिंग

इस मुकाबले में हमें महेंद्र सिंह धोनी के दिमाग से कई बेहतरीन कारनामे देखने को मिले। इस मुकाबले में उन्होंने 1 कैच, 1 स्टंपिंग, और 1 रनआउट किया। हालाँकि हम यह पारी के चौथे ओवर की बात कर रहे हैं, जब एक भी विकेट नहीं गिरा था। इस समय हैरी ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे थे, और तुषार देशपांडे गेंदबाज थे। ब्रूक ने चालाकी से पीछे की तरफ शॉट खेलने की कोशिह्स की, लेकिन धोनी ने कमाल की विकेटकीपिंग करते हुए तेजी से वह शॉट पकड़ लिया। उनकी इस फुर्ती को देखकर खुद हैरी ब्रूक भी हैरान नजर आये। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
धोनी की विकेटकीपिंग देख ब्रूक के छूटे पसीने pic.twitter.com/L97QX4ykMt
— Cricket Khelo (@cricketkhelo11) April 21, 2023






