आईपीएल 2023 में इस दिन खेलेंगे MS Dhoni अपना आखिरी मुकाबला! मैच को स्पेशल बनाने के लिए शुरू हुई तैयारियां
MS Dhoni: आईपीएल 2023 का टाइम टेबल रिलीज हो चुका है जिसमें पहला मुकाबला पिछली बार की विनर गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होने वाला है। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ ख
MS Dhoni: आईपीएल 2023 का टाइम टेबल रिलीज हो चुका है जिसमें पहला मुकाबला पिछली बार की विनर गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होने वाला है। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कुछ खबरें सुनने को मिल रही है। कहा जा रहा है कि धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन बनने वाला है। लगभग 3 से 4 साल हो गए हैं धोनी को आईपीएल में खेले हुए। ऐसे में इस आईपीएल को धोनी के लिए स्पेशल बनाने की कई तैयारियां हो रही है।
MS Dhoni खेलेंगे अपना अंतिम आईपीएल!
साल 2019 के बाद में धोनी पहली बार चेन्नई के अंदर आईपीएल मैच खेलने वाले हैं। चेन्नई की तरफ से लीग मैच की बात करें तो 14 मई को चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर चेन्नई की टीम फाइनल तक नहीं पहुंचती है तो यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच संभव है।
इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि”हां, यह उनका खिलाड़ी के रूप में आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। हमें भी अब तक यही पता चला है। मगर निश्चित ही उनका फैसला फाइनल होगा। उन्होंने आधिकारिक रूप से प्रबंधन से बातचीत नहीं की है कि वह कब संन्यास लेंगे। यह सीएसके के सभी फैंस के लिए स्पेशल अवसर है क्योंकि आईपीएल की चेन्नई में वापसी हो रही है। मगर धोनी अगर अपना आखिरी सीजन खेलेंगे तो यह सभी क्रिकेट फैंस के लिए दुखद पल होगा।”
धोनी की बात करें तो आईपीएल में इन्होंने 2008 से लेकर अब तक 234 मैच खेले हैं। जिसमें 39.20 के एवरेज से और 135.20 की स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से 24 अर्धशतक निकले हैं।
यह भी पढ़े: