Mumbai Indians: मंगलवार शाम हमें एक बार फिर आईपीएल में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहाँ विजेता का फैसला मैच की अंतिम गेंद पर हुआ। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीँ दिल्ली कैपिटल्स की हार का सिलसिला अब भी जारी हैं।
Mumbai Indians को अंतिम गेंद पर मिली जीत
इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स पहली पारी में 172 रनों पर सिमट गई थी। इस दौरान मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने मेजबान टीम पर पूरा दबाव बनाए रखा। मैच में जैसन और पीयूष ने 3-3 विकेट झटके। वहीँ राईली मेरेडिथ को 2 और ऋतिक शोकीन को 1 विकेट मिला। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे बेहतरीन पारी अक्षर पटेल ने खेली। अक्षर ने मात्र 26 गेंदों में 54 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी 47 गेंदों में 51 रनों की धीमी पारी खेली।

इस आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच 71 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। इसके बाद ईशान किशन 31 रन बनाकर आउट हो गए, और रनों की रफ़्तार धीमी पडने लगी। तिलक वर्मा ने भी 29 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। वहीँ कप्तान रोहित शर्मा 65 रन बनाकर आउट हुए।
हालाँकि तब भी मुंबई इंडियंस को अंतिम ओवर में 5 रनों की जरुरत थी। इस समय कैमरून ग्रीन और टिम डेविड बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीँ एनरिक नोर्खियाँ गेंदबाज थे। इस दौरान ओवर की पहली चार गेंदों में सिर्फ 2 रन बने और एक कैच छूटा। अंतिम दो गेंदों पर अब तीन रनों की जरुरत थी। यहाँ ग्रीन ने सिंगल लिया और स्ट्राइक रेट टिम डेविड को दे दी। उन्होंने अंतिम गेंद पर 2 रन लेकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।
Another result on the final ball of the game 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2023
An epic game to record @mipaltan's first win of the season 🔥🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/6PWNXA2Lk6 #TATAIPL | #DCvMI pic.twitter.com/u3gfKP5BoC
भावुक हुए रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस की यह इस सीजन पहली जीत हैं। इससे पहले उन्हें दोनों मुकाबलों में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। यहाँ तक कि पिछले सीजन भी उनका प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा था। ऐसे में मुंबई इंडियंस की पहली जीत पर कप्तान रोहित शर्मा भावुक नजर आये। जीत के इस जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।






