Mumbai Indians ने ऑक्शन में खरीदे 17 प्लेयर, इस खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात, और इसे मिली कप्तानी
Mumbai Indians इस साल वुमन प्रीमियर लीग (WPL 2023) का हिस्सा बनने वाली 5 फ्रैंचाइज़ी में से एक हैं। हाल ही में 13 फरवरी को इस सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन रखा गया, जहाँ पहली बार सभी फ्रैंचाइजी ने अपनी टीम चुनी। मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी खुद इस ऑक्शन में पहुंची और [...
Mumbai Indians इस साल वुमन प्रीमियर लीग (WPL 2023) का हिस्सा बनने वाली 5 फ्रैंचाइज़ी में से एक हैं। हाल ही में 13 फरवरी को इस सीजन के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन रखा गया, जहाँ पहली बार सभी फ्रैंचाइजी ने अपनी टीम चुनी। मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी खुद इस ऑक्शन में पहुंची और खिलाडियों पर बोली लगाईं।
इस ख़िलाड़ी पर Mumbai Indians ने लुटाए पैसे
The inventor of 'Natmeg' is now part of MI Family💙#OneFamily #MumbaiIndians #AaliRe #WPLAuction pic.twitter.com/f4AL4jPhn2
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 13, 2023
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन दूसरी सबसे महँगी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने नेटली सीवर ब्रंट को 3.20 करोड़ की राशी देकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके बाद पूजा वस्त्रकार 1.9 करोड़ के साथ टीम की दूसरी सबसे महँगी खरीद रही।
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को टीम ने सिर्फ 1.8 करोड़ की रकम में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा कर दी कि इस सीजन टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ही बनेंगी।
WPL में मुंबई इंडियंस की स्क्वाड
फ्रैंचाइज़ी ने इस सीजन के लिए 11 भारतीय खिलाडी और 6 विदेशी खिलाड़ियों को इस ऑक्शन में खरीदा हैं।
हरमनप्रीत कौर, पूजा वस्त्रकार, यासिका भाटिया, अमनजोत कौर, धरा गुज्जर, सैका इसाक, हमायरा काजी, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, जिन्तीमनी कलिता, प्रियंका बाला, हीथर ग्रैहम, ईसाबेल वोंग, हेली मैथ्यूज, क्लोई ट्राईन, नेटली सीवर-ब्रंट, अमेलिया कैर।
यह भी पढ़ें: