Rishabh Pant की हेल्थ को लेकर आया नया अपडेट, जल्द ही टीम इंडिया में खेलते आयेंगे नजर, ताजा तस्वीरों में देखे ऋषभ पंत का हाल
Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर नई अपडेट सामने आई है। दिसम्बर के महीने में ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था जिसके चलते काफी समय से टीम से बाहर चल रहे है। एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान पर वापस कब आएंगे इसके बारे [...]
Rishabh Pant: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर नई अपडेट सामने आई है। दिसम्बर के महीने में ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया था जिसके चलते काफी समय से टीम से बाहर चल रहे है। एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान पर वापस कब आएंगे इसके बारे में उनके फैंस लगातार सर्च करते रहते है। अब ऋषभ पंत की कुछ नई तस्वीरें है आई है जिसमे उनकी हेल्थ की अपडेट देखने को मिली है।
Rishabh Pant ने शेयर की ताजा तस्वीरें
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले ऋषभ पंत ने अपनी ताजा तस्वीरे इन्टरनेट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वो बैसाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे है। एक पैर पर इनके प्लास्टर चढ़ा हुआ है और एक पैर के सहारे ये खड़े नजर आ रहे है। दोनों ही तस्वीरों में ये अपने घर की टेरेस पर चलते हुए नजर आ रहे है। दोनों तस्वीरें शेयर करने के साथ ही इन्होने अंग्रेजी में बहुत ही मोटिवेशनल कैप्शन दिया है। “One step forward one step stronger one step better”
30 दिसम्बर को ऋषभ पंत कार से अपने घर लौट रहे थे तो इनका मर्सिडीज कार से एक्सीडेंट हो गया था। अपने परिवार को नई साल का सरप्राइज देने के लिए पंत घर जा रहे थे। इनकी कार डिवाइडर से टकराकर जल गई थी। हालाँकि किसी तरफ ऋषभ पंत ने खुद को बचा लिया। उसके बाद फैंस को इनकी हमेशा चिंता रहती है और लोग लगातार इनकी हेल्थ अपडेट लेते रहते है। ताजा तस्वीरों को देखकर लग रहा है की पंत जल्द ही हमें भारतीय टीम में वापस खेलते हुए नजर आयेंगे।
यह भी पढ़े: