“रिंकू सिंह की बैटिंग लूप में देख ली क्या…!” RCB vs LSG मैच के बाद सोशल मीडिया स्टार बने निकोलस पूरन, आरसीबी का उड़ा जमकर मजाक

RCB vs LSG: 10 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। अंतिम बॉल पर इस मैच का परिणाम निकल पाया। लखनऊ सुपरजाइंट्स कि जिस प्रकार से शुरुआत हुई थी ऐसा लग रहा था कि वह यह [.

By ·

RCB vs LSG: 10 अप्रैल को लखनऊ सुपरजाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। अंतिम बॉल पर इस मैच का परिणाम निकल पाया। लखनऊ सुपरजाइंट्स कि जिस प्रकार से शुरुआत हुई थी ऐसा लग रहा था कि वह यह मैच नहीं जीत पाएगी। लेकिन मैदान पर बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने सिर्फ 15 बॉल पर इस आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया और बेंगलुरु के मैदान पर हर तरफ चौके छक्कों की बरसात कर दी।

बेंगलुरु के सभी गेंदबाज निकोलस पूरन के सामने बेबस नजर आए। निकोलस पूरन की इस दमदार पारी की बदौलत ही उन्हें 4 विकेट से जीत हासिल हुई। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की टीम आरसीबी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अलग-अलग प्रकार की प्रतिक्रिया है अब देखने को मिल रही है।

RCB vs LSG निकोलस पूरन की धुआंधार पारी

निकोलस पूरण जब मैदान पर आए तो लखनऊ सुपरजाइंट्स लगभग हार की तरफ अपना कदम बढ़ा चुकी थी। लेकिन उन्होंने 19 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली जिसमें इनका स्ट्राइक रेट 300 से भी ज्यादा था। अपने इस तेजतर्रार पारी में उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए। इस दौरान इन्होंने आईपीएल 2023 की सबसे तेज फिफ्टी सिर्फ 15 गेंदों पर पूरी कर दी।

फैंस ने उड़ाया RCB का मजाक

यह भी पढ़े – Virat Kohli की पारी को न्यूजीलैंड के इस दिग्गज क्रिकेटर ने बाताया “सेल्फिश”, लगाईं जमकर फटकार

Cric AMP · Quick view
View full