Virat Kohli: आईपीएल में सोमवार का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबला में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 1 विकेट से जीत दर्ज कर ली। रनों से भरपूर इस मुकाबले में हमें कई विस्फोटक पारियां देखने को मिली, जिनमे विराट कोहली का अर्द्धशतक भी शामिल था। लेकिन न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल कमेंटेटर साइमन डूल ने विराट कोहली की इस पारी को सेल्फिश बताया हैं।
Virat Kohli ने खेली सेल्फिश पारी
डूल का कहना था कि विराट कोहली ने 25 गेंदों पर 42 रन बना लिए थे। लेकिन इसके बाद उनका ध्यान टीम के लिए रन बनाने से ज्यादा अपनी फिफ्टी पूरी करने पर था। इसलिए विराट कोहली की यह सबसे सेल्फिश इनिंग थी। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 44 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली थी।
“उसने 25 गेंदों पर 42 रन बना लिए थे, और फिर अपनी टीम को पहले रखने की जगह, बाउंड्री स्कोर करने की जगह, उसने 10 गेंद ली अपने अर्द्धशतक तक पहुंचने के लिए। फिफ्टी अच्छी बात हैं, आंकड़े भी अच्छी बात हैं, लेकिन यह टीम के लिए पहले होने चाहिए,” साइमन डूल ने कमेंटरी के दौरान विराट कोहली पर बात करते हुए कहा।

LSG ने 1 विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला
इस रोमांचक मुकाबले में आरसीबी के पहले तीनो बल्लेबाजों ने अर्द्धशतकीय पारियां खेली। इस दौरान कप्तान फाफ डुप्लेसी 79 रन बनाकर नाबाद रहे, और टीम का स्कोर 212 तक पहुंचाया। हालाँकि उनकी इन पारियों को मार्कस स्टॉइनिस और निकोलस पूरण ने बर्बाद कर दिया। स्टॉइनिस ने इस मुकाबले में 30 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। वहीँ निकोलस पूरण ने मात्र 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रन जड़ दिए। ऐसे में अंतिम ओवर में LSG को सिर्फ 5 रनों की जरुरत थी। इस दौरान हर्शल पटेल ने 2 विकेट जरुर लिए, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को 1 विकेट से जीत लिया।





