Nitish Rana की कप्तानी वाली कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम आज आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना कर रही हैं। वानखेड़े मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में नितीश राणा की कप्तानी वाली टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। इस मुकाबले में नितीश राणा बल्ले से कुछ ख़ास नहीं कर पाए, लेकिन मैच के बीच हुई उनकी लड़ाई चर्चा का विषय रही हैं।
वेंकटेश अय्यर के शतक से KKR का बड़ा स्कोर

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों ही सलामी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। हालाँकि इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने बल्लेबाजी की कमान संभाली और मात्र 51 गेंदों में 104 रन जड़ दिए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 9 छक्के भी लगाए। अंत में आंद्रे रसल ने 11 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली और टीम का स्कोर 185 तक पहुंचाया।
Nitish Rana की लाइव मैच में हुई लड़ाई
Here Is The Lafda 😂🤣#MIvsKKR #NitishRana #Hrithikshokeen pic.twitter.com/cmm7t4rPyR
— The ♠️ PROFESSOR (@TheRaghavvvv) April 16, 2023
हालाँकि इस मुकाबले में वेंकटेश अय्यर से ज्यादा चर्चे नितीश राणा के थे, जिसका कारण लाइव मैच में हुई लड़ाई थी। दरअसल नितीश राणा इस मुकाबले में संघर्ष करते नजर आ रहे थे। इसके बाद युवा गेंदबाज ऋतिक शोकीन की गेंद पर वह आउट। इस दौरान शोकीन ने उन्हें कुछ कहा, जिसके चलते वह गुस्से से लाल हो गए, और गेंदबाज को गालियाँ देते नजर आये। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
यह भी पढ़ें: VIDEO: कुत्ते को पकड़ने में Ravindra Jadeja के छूटे पसीने, तो रोहित-अक्षर ने उड़ाया मजाक, वायरल हुआ वीडिय






