Nitish Rana: आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में ईडन गार्डन मैदान पर खेले गए मुकाबले में केकेआर की टीम ने 81 रनों से जीत दर्ज की है। अपनी शानदार प्रदर्शन की बदौलत इस टीम ने आरसीबी पर बड़ी जीत हासिल की है। केकेआर के सभी खिलाड़ियों ने क्रिकेट के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया। फिर चाहे वह गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी। इस जीत के बाद केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने अपना बयान दिया है।
जीत के बाद Nitish Rana ने दिया बयान
जीत के बाद पोस्ट मैच सेरेमनी के अंदर नजर आए नीतीश राणा ने इस जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “हमारे सभी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और शार्दुल ठाकुर के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है, रिंकू ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, शुरुआत में उन्होंने स्लो खेला लेकिन उसके बाद उन्होंने तेज गति से रन बनाए।”

गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए नीतीश राणा ने कहा कि, “उमेश यादव और टिम साउदी ने बहुत अच्छी शुरुआत की, फिर हमारे स्पिनर गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की, नियमित रूप से विकेट लेते रहने से यह शानदार हो गया। सुयश एक आत्मविश्वास खिलाड़ी है और उन्हें खुद पर बहुत विश्वास है। आज उन्हें मौका मिला तो उन्होंने इसका फायदा उठाया और शानदार गेंदबाजी की।”

आपको बता दें कि केकेआर की जीत के अंदर ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने 29 गेंदों पर 68 रन की धमाकेदार पारी खेली। उसके बाद 2 ओवर की गेंदबाजी में 15 रन देकर एक विकेट भी हासिल किया। इसकी वजह से इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया।
यह भी पढ़े – IPL के बाद बहुत बिजी रहेगा Team India का शेड्यूल, इन 2 देशों का दौरा BCCI ने किया जारी






