IPL 2023 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप लिस्ट में मचा भूचाल, फाफ डू प्लेसिस के तूफानी फिफ्टी से मचाया गदर, देखे टॉप 5 की लिस्ट
IPL 2023: 17 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर आरसीबी की टीम अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई की टीम से भिड़ी। इस मुकाबले के अंदर धोनी की टीम ने फाफ डू प्लेसिस की टीम को 8 रनों से हरा दिया। इस मैच के अंदर गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों [...]
IPL 2023: 17 अप्रैल को आईपीएल 2023 का 24वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले के अंदर आरसीबी की टीम अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई की टीम से भिड़ी। इस मुकाबले के अंदर धोनी की टीम ने फाफ डू प्लेसिस की टीम को 8 रनों से हरा दिया। इस मैच के अंदर गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने ही जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस मैच के बाद में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में जबरदस्त जंग देखने को मिली है। फाफ डु प्लेसिस ने शानदार प्रदर्शन किया तो वही तुषार देशपांडे ने घातक गेंदबाजी की।
IPL 2023 में ऑरेंज कैप फाफ डु प्लेसिस ने किया कब्जा
चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डू प्लेसिस इस समय शानदार फॉर्म में है। चेन्नई के खिलाफ इन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। पिछले 5 मुकाबलों में उन्होंने 259 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है।
इससे पहले वेंकटेश अय्यर ने तूफानी शतक लगाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा किया था। लेकिन अब डुप्लेसिस ने उनसे यह ऑरेंज कैप छीन ली और वह दूसरे स्थान पर आ गए हैं। शिखर धवन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वही शुभ्मन गिल चौथे स्थान और डेविड वॉर्नर पांचवी स्थान पर हैं।
चहल का पर्पल कैप पर दबदबा
राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर गेंदबाज यूज़वेंद्र चहल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 1 विकेट लेकर दोबारा से पर्पल कैप हासिल कर चुके हैं। चेन्नई के युवा तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने 5 मैचों में 10 विकेट चटका कर आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की होड़ में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। दूसरे पायदान पर इस समय मार्क वुड हैं जिनके 11 विकेट हो चुके हैं। राशिद खान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिनके 10 विकेट हो चुके हैं।