Umran Malik को पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दी खुली चुनौती, कहा- “सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड मैं तोडूंगा”

Umran Malik भारतीय टीम में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए बहुत ज्यादा चर्चित है। वे अक्सर अपनी तेज गेंदबाजी का प्रदर्शन करके सुर्खियों में बने रहते हैं। तेज गेंदबाजी की वजह से ही उन्होंने अपनी जगह इंडिया टीम में बनाई है। उमरान मलिक इंटरनेशनल मुकाबले में सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। सबसे

By ·

Umran Malik भारतीय टीम में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए बहुत ज्यादा चर्चित है। वे अक्सर अपनी तेज गेंदबाजी का प्रदर्शन करके सुर्खियों में बने रहते हैं। तेज गेंदबाजी की वजह से ही उन्होंने अपनी जगह इंडिया टीम में बनाई है। उमरान मलिक इंटरनेशनल मुकाबले में सबसे तेज गेंदबाज बन गए हैं। सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर के पास है लेकिन उमरान मलिक के फैंस उनसे उम्मीद कर रहे हैं कि यह रिकॉर्ड अब उमरान मलिक तोड़ देंगे।

Umran Malik को पछाड़ने का दावा किया इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने उमरान मलिक को पछाड़ने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वे पाकिस्तान में होने वाली सुपर लीग में उमरान मलिक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इस खिलाड़ी का नाम जमान खान है। इस खिलाड़ी ने अभी तक पाकिस्तान टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। जमान खान पाकिस्तान की लीग पीएसएल में लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा बने हुए है। जमान ने कहा कि पीएसएल लीग में वे उमरान मलिक का रिकॉर्ड सबसे तेज गेंद डाल कर तोड़ डालेंगे। हम आपको बताना चाहेंगे कि इन दोनों का घर कश्मीर में ही है और इनका गांव एक दूसरे के आस पास में ही है।

Paktv.tv पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए जमान कहा कि मैं पेस के बारे में ध्यान नहीं देता हूं। मैं केवल अपने प्रदर्शन से मतलब रखता हूं, उन्होंने कहा कि, “प्रदर्शन ही खिलाड़ी का अहम होता है, पेस तो हर खिलाड़ी का नेचुरल होता है।”

जमान खान का क्रिकेट करियर

पाकिस्तान के गेंदबाज जमाल खान की बात करें तो यह खिलाड़ी 7 लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं और इसके अलावा इन्होंने 30 T20 मैच भी खेले है। दूसरी तरफ यदि भारतीय खिलाड़ी उमरान मलिक की बात करें तो उमरान मलिक ने 8 वनडे और इतने ही T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full