“पाकिस्तान की भी इज्जत है…!” Pakistan नहीं आएगा भारत में वर्ल्ड कप खेलने, इस खिलाड़ी ने दिया बेतुका बयान
Pakistan: पाकिस्तान और भारत के खिलाड़ियों के बीच में अक्सर ही बयानबाजी देखने को मिलती है। 2023 के एशिया कप के लेकर कई प्रकार के बयान बाजी पहले भी हो चुकी है। अब पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने ऐसा बयान दिया है जिससे इंटरनेट पर तहलका मचा हुआ है। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिक
Pakistan: पाकिस्तान और भारत के खिलाड़ियों के बीच में अक्सर ही बयानबाजी देखने को मिलती है। 2023 के एशिया कप के लेकर कई प्रकार के बयान बाजी पहले भी हो चुकी है। अब पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने ऐसा बयान दिया है जिससे इंटरनेट पर तहलका मचा हुआ है। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ रमेश राजा की तरह ही राग अलापते हुए बयान दिया है।
Pakistan के कामरान अकमल का बयान
एशिया कप 2023 को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच में कई बार बयान बाजी हो चुकी है। इस बार एशिया कप पाकिस्तान में होने वाला है लेकिन पाकिस्तान की तरफ से हो रही आतंकवादी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम ने एशिया कप पाकिस्तान में खेलने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी घबराया हुआ है। जिसकी वजह से पूर्व चीफ रमीज राजा भी अलग-अलग प्रकार के बयान देते हुए नजर आए हैं।
अब कामरान अकमल ने रमीज राजा की तरह ही बयान दिया है और कहा है कि, “यदि भारत एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो हम भी आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए भारत में नहीं जाएंगे। हमारी भी इज्जत है! हम भी विश्व विजेता टीम है! सभी क्रिकेट फॉर्मेट में हम आगे हैं और हम ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती हुई है।”
“If India do not agree to come for the Asia Cup, we should not go to India to play the 2023 World Cup there. We are also well respected, we have been world champions too, have topped rankings in all formats and have won the Champions Trophy too,” Kamran Akmal.
— Farid Khan (@_FaridKhan) February 24, 2023
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दिया था बयान
पिछले साल की बात करें तो टीम इंडिया ने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने के लिए मना कर दिया था। बीसीसीआई के अध्यक्ष जय शाह ने इसके बारे में बयान जारी किया था। जिसकी वजह से पाकिस्तान भी अब भारत में विश्व कप खेलने नहीं आना चाहता है।
यह भी पढ़े: