IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआत 2 मैच भारत ने जीत लिए है। अब इस सीरीज का अगला मुकाबला इनडोर के क्रिकेट स्टेडियम पर 1 मैच को खेला जायेगा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस अपने नीजी कारणों के चलते इस सीरीज को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया लौट चुके है। उनके स्थान पर अब ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी करते हुए नजर आयेंगे। पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के मुख्य गेंदबाज है ऐसे में उनके स्थान पर टीम में एक मुख्य गेंदबाज के रूप में नया गेंदबाज शामिल किया जायेगा।

लांस मॉरिस कर सकते है IND vs AUS तीसरे टेस्ट में डेब्यू
ऑस्ट्रेलिया की टीम में स्कॉट बोलेंड और लांस मॉरिस जैसे दो गेंदबाज है। स्कॉट बोलेंड को पहले भी मौका दिया जा चुका है लेकिन उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। जिसकी वजह से तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम लांस मॉरिस को मौका दे सकती है। लांस मॉरिस अपनी तेज स्पीड की वजह से जाने जाते है। अच्छे अच्छे बल्लेबाज इनकी तेज रफ़्तार गेंदबाजी से खौफ खाते है। अक्सर ही यह गेंदबाज 150 किलोमीटर से भी तेज गति से गेंदबाजी करता हुआ नजर आता है।

गेंदबाजी से घायल हो चुके है कई बल्लेबाज
घरेलु क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले लांस मॉरिस ने अपनी तेज रफ़्तार गेंदबाजी से कई बल्लेबाजो को घायल किया है। हाल ही ऑस्ट्रेलिया किए घरेलु सीरीज शेफील्ड शील्ड में इन्होने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 मैच में 27 विकेट हासिल किये थे। उसके बाद ही इनको ऑस्ट्रेलिया की टीम में खेलने का मौका मिला है।
यह भी पढ़े:





