Virat Kohli: विराट कोहली क्रिकेट के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। इनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है जिसकी वजह से इनके बारे में हर खबर को लेकर लोग जानने की इच्छा रखते हैं। हाल ही में विराट कोहली ने मुंबई के अंदर एक नया फार्म हाउस खरीदा है जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
Virat Kohli ने अलीबाग में खरीदा नया बंगला
विराट कोहली ने मुंबई के अलीबाग इलाके में यह बंगला 23 जनवरी को खरीदा है। इस बंगले की कीमत ₹60000000 बताई जा रही है। यह बंगला मुंबई के वीआईपी एरिया में है। इससे पहले भी विराट कोहली ने मुंबई में एक घर खरीदा था।

क्या खास बात है नए बंगले में
विराट कोहली का यह बंगला लगभग 2000 स्क्वायर फुट एरिया में फैला हुआ है। इस प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए सारी औपचारिकताएं विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने पूरी की हैं। अक्सर ही विराट कोहली टीम इंडिया में बिजी रहते हैं जिसकी वजह से ऐसी डील इनके भाई करते हुए नजर आते हैं। यह घर खरीदने के लिए लगभग ₹3600000 की स्टांप ड्यूटी लगी है।

घर कितना आलीशान होगा इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इसमें 400 स्क्वायर फुट का स्विमिंग पूल दिया गया है। यह बंगला बहुत ही वीआईपी है।
इससे पहले विराट कोहली ने मुंबई में एक और फार्महाउस लिया था। इस फार्म हाउस की साइज 36000 स्क्वायर फीट से भी ज्यादा है। इस बंगले की डील भी विराट कोहली के भाई विकास कोहली द्वारा ही पूरी की गई थी।
यह भी पढ़े:






