Hardik Pandya: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टीम के सबसे मजबूत खिलाड़ी माने जाते हैं। अक्सर यह खिलाड़ी गेंदबाजी बल्लेबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन करता है। हाल ही में इन्होंने टी20 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की और अच्छा प्रदर्शन किया। हार्दिक पांड्या का स्थान लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है। लेकिन भारतीय टीम के एक खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या से खुद की तुलना कर दी है।

दीपक चाहर ने दिया ऐसा बयान
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी दीपक चाहर ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि वह हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं। दीपक चाहर ने बताया कि, “मैं जब स्टेट टीम में खेलता था तो साथियों से कहता था कि मैं 1 दिन टीम इंडिया के लिए खेलूंगा और सभी लोग मेरे ऊपर हंसते थे, लेकिन मुझे भरोसा था कि अगर मैं 140 किलोमीटर की रफ्तार में गेंदबाजी करूंगा और दोनों तरफ से स्विंग करूंगा तो मुझे किसी भी बल्लेबाज को आउट करने में परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही अगर मैं अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकता हूं तो टीम इंडिया में जगह बनाने में दिक्कत नहीं होगी।”

Hardik Pandya को लेकर कही ऐसी बात
दीपक चाहर ने हार्दिक पांड्या का उदाहरण देते हुए कहा कि, “आप हार्दिक पांड्या को ही देख सकते हैं मैदान पर यह खिलाड़ी तीनों चीजें करता है। गेंद को स्विंग कराना हो अथवा बैटिंग करवाना हो। आने वाले कुछ सालों तक हार्दिक पांड्या का स्थान कोई भी खिलाड़ी नहीं ले सकता है। हार्दिक दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं जो मैदान पर हर प्रकार की चीज कर लेते हैं। अगर यह तीनों चीज कोई भी खिलाड़ी करता है तो उसका टीम इंडिया में स्थान पक्का हो जाएगा।”
यह भी पढ़े:






