“यही जितायेगा मुझे आईपीएल…!” मैदान पर आते ही खिलाड़ी ने जड़ा गगनचुम्बी छक्का, देखते ही ख़ुशी से झूम उठी Preity Zinta
Preity Zinta: आईपीएल 2023 में दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद केकेआर की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 191 रनों का बड़ा टारगेट सेट किया। पंजाब के बल्लेबाजों ने शानद
Preity Zinta: आईपीएल 2023 में दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। टॉस जीतने के बाद केकेआर की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 191 रनों का बड़ा टारगेट सेट किया। पंजाब के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों को जमकर धोया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा एक खिलाड़ी का छक्का देखकर उछल पड़ी।
इस खिलाड़ी ने जीत लिया Preity Zinta का दिल
मोहाली में खेले जा रहे पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के अंदर कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लेकिन यह निर्णय सही साबित नहीं हुआ। पंजाब के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 191 रन बना दिए।
पंजाब की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 40 रन की पारी खेली। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राजपक्षे ने शानदार अर्धशतक लगाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए जितेश शर्मा ने मैदान पर आते ही एक हवाई छक्का जड़ दिया।
— Jalaluddin Sarkar (Thackeray) 🇮🇳 (@JalaluddinSark8) April 1, 2023
यह छक्का देखने के बाद डगआउट में मौजूद प्रीति जिंटा खुशी के मारे झूमने लगी। जितेश शर्मा का छक्का देखने के बाद में प्रीति जिंटा ने उनकी तारीफ में कुछ ऐसा कहा कि वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। आप भी यह वीडियो नीचे देख सकते हैं।