Sam Curran इस बार आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ की विशाल राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया था। सैम आज कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ इस सीजन का पहला मुकाबला खेल रहे हैं, और उन्होंने दिखा दिया कि वह क्यों इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। एक समय जब पंजाब किंग्स की पारी लडखडाती हुई नजर आ रही थी, तो सैम करन ने बल्लेबाजी की कमान संभाली और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
Sam Curran ने दिखाए जलवे
Well played, Sam Curran. He scored unbeatan 26* runs from 17 balls including 2 sixes against KKR in first match of IPL 2023. Excellent finish by Sam Curran! pic.twitter.com/U0qvNzZxOH
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) April 1, 2023
इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन ने इस मैच में मात्र 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। इस दौरान इन्होने 2 तूफानी छक्के भी लगाये, और KKR के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। बेशक इनकी पारी बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन उनकी इस पारी ने पंजाब किंग्स की पारी में महत्वपूर्ण रन जोड़े। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि, वह क्यों इस बार सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। ऐसे में गेंदबाजी में भी उनसे विकेट की उम्मीद रहेगी।
पंजाब किंग्स की तूफानी बल्लेबाजी

फिलहाल अगर मैच की बात करे तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का स्कोर बनाया हैं। इस दौरान उनके लिए सर्वाधिक 50 रनों की पारी भानुका राजपक्षा ने खेली। वहीँ कप्तान शिखर धवन ने भी 40 रन बनाए। अंत में सैम करन ने 26 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 200 के नजदीक पहुंचाया। इस दौरान KKR के लिए टिम साउथी ने 2 विकेट झटके।





