Prithvi Shaw गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे कश्मीर, फोटोज हुए वायरल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में हाल ही में T20 सीरीज समाप्त हुई है। इस सीरीज के अंदर खतरनाक बल्लेबाजी करने वाले Prithvi Shaw को भी शामिल किया गया था लेकिन इन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया। अक्सर यह खिलाड़ी सिर्फ बेंच पर बैठा नजर आया। इन दिनों यह खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़
भारत और न्यूजीलैंड के बीच में हाल ही में T20 सीरीज समाप्त हुई है। इस सीरीज के अंदर खतरनाक बल्लेबाजी करने वाले Prithvi Shaw को भी शामिल किया गया था लेकिन इन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया। अक्सर यह खिलाड़ी सिर्फ बेंच पर बैठा नजर आया। इन दिनों यह खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया के साथ कश्मीर में छुट्टियां मना रहा है। सोशल मीडिया पर वहां से कुछ तस्वीरें आई है जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
गर्लफ्रेंड के साथ कश्मीर पहुंचे Prithvi Shaw
कुछ समय पहले से ही पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया के बीच में अफेयर की खबरें सुनने को मिल रही है। खबरों के अनुसार दोनों पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने अभी तक मीडिया के सामने अपने रिश्ते को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। न्यूजीलैंड की सीरीज समाप्त होने के बाद में पृथ्वी शॉ एकदम खाली थे। ऐसे में इन्होंने निधि के साथ कश्मीर में छुट्टियां बिताना तय किया और अब वहां से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है।
इंस्टाग्राम पर पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कश्मीर की बर्फ बारी का एक वीडियो लगाया है। वही निधि तपाड़िया ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी वीडियो की स्टोरी लगाई है। इस बात से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक साथ कश्मीर घूमने गए हुए हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया जा रहा है।
मीडिया में उड़ रही खबरों के अनुसार पृथ्वी शॉ अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्राची से ब्रेकअप होने के बाद में अब मॉडल और एक्ट्रेस निधि कपाड़िया के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरें नए साल के मौके से ही इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: