आईपीएल 2023 के अंदर शनिवार को डबल हेड मुकाबले खेले गए। इन दोनों ही मुकाबलों के बाद में ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड और पर्पल कैप लीडरबोर्ड में काफी बदलाव देखने को मिले। इस मैच के अंदर बहुत सारे खिलाड़ियों ने बल्ले से और गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया।

ऑरेंज कैप में शुभमन गिल की एंट्री
गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल काफी समय से शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। लगातार कर रहे शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड में शामिल हो गए हैं। 35 गेंदों पर पिछले मैच में उन्होंने 49 रन की पारी खेली। अब तक खेले गए 8 मुकाबलों में गिल ने 333 रन बनाए हैं। इसी के साथ ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में शुभमन गिल विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। फाफ डू प्लेसिस सबसे ज्यादा 422 रन बनाकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर है।

पर्पल कैप में राशिद खान की टेंशन बढ़ी
राशिद खान ने कोलकाता के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उनके बल्लेबाजों को ज्यादा परेशान नहीं कर पाए। 4 ओवर में इन्होंने 54 रन खर्च कर दिए और एक भी विकेट नहीं मिला। इसकी वजह से इनकी टेंशन थोड़ी बढ़ गई है। मोहम्मद शमी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे। पर्पल कैप की लिस्ट में मोहम्मद सिराज इस समय पहले स्थान पर हैं। राशिद खान दूसरे स्थान पर और अर्शदीप सिंह तीसरे स्थान पर हैं। मोहम्मद शमी इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
यह भी पढ़े – मिशेल मार्श ने Harry Brook को किया गोल्डन डक, फिर ब्रूक ने सुपरमैन बनकर ऐसे लिया बदला, देखे वायरल वीडियो






