Sourav Ganguly अब बड़ी स्क्रीन पर रचेंगे इतिहास, बायोपिक में नजर आएगा यह बॉलीवुड सुपरस्टार!
Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भारतीय टीम को उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को सबसे सफल टीम बनाया है। विदेशी धरती पर जाकर किस प्रकार से हम मैच जीत सकते हैं, भारतीय टी
Sourav Ganguly: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भारतीय टीम को उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को सबसे सफल टीम बनाया है। विदेशी धरती पर जाकर किस प्रकार से हम मैच जीत सकते हैं, भारतीय टीम को सौरव गांगुली ने ही सिखाया है। इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड की टीम को भारतीय टीम ने हराया था तो सौरव गांगुली ने जीत की खुशी में अपनी टीशर्ट उतार कर पूरे मैदान पर लहराई थी। आज भी वह पल हम सभी को याद है।
Sourav Ganguly की बायोपिक में नजर आएगा ये सुपरस्टार
हाल ही में इन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष का पद संभाला। तब से लेकर लगातार कई प्रकार की आलोचनाओं का इन्हीं सामना करना पड़ता है। कई बार सोशल मीडिया पर विराट कोहली के साथ इनके झगड़े की खबरें भी सुनने को मिलती है। अब इन सब के बीच में एक नई खबर सामने आ रही है कि सौरव गांगुली के जीवन पर एक बायोपिक बनने जा रही है। जिसमें इनका किरदार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता निभाने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली हमेशा खबरों में बने रहते हैं। आज भी इनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। खबरें सुनने को मिल रही है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर सौरव गांगुली के किरदार में इनकी बायोपिक में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक सौरव गांगुली अथवा रणवीर कपूर की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। इस फिल्म की शूटिंग कब कहां शुरू होने वाली है इसके बारे में जल्द ही जानकारी मिल जाएगी।
सौरव गांगुली का करियर
सौरव गांगुली के क्रिकेट कैरियर की बात करें तो यह दुनिया के महान खिलाड़ियों में शुमार है। इन्होंने 113 टेस्ट मैच खेलकर 7212 रन बनाए हैं, वही 311 एकदिवसीय मैच खेलकर 11363 रन बनाए हैं। क्रिकेट में 38 शतक और 107 अर्धशतक हैं।
यह भी पढ़े: