आईपीएल 2023 जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह आईपीएल उनका आखिरी रहने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के अंदर पहले सीजन से लेकर अब तक सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में ही खेले हैं। पिछले कुछ सीजन से इन्होंने कप्तानी छोड़ कर फाफ डुप्लेसिस को दे दी है, लेकिन अपनी कप्तानी में इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल का विनर बनाया है। जब पहली बार महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के अंदर नीलामी में शामिल हुए थे तो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच इन्हें खरीदने के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।
जब MI और CSK में हुई MS Dhoni के लिए टक्कर

पहले आईपीएल की नीलामी के दौरान सभी बड़े बड़े खिलाड़ियों को उनकी घरेलू फ्रेंचाइजी टीमों ने खरीद लिया था। सौरव गांगुली को कोलकाता नाइट राइडर्स ने, सचिन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने, वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीद लिया था। महेंद्र सिंह धोनी के पास घरेलू टीम नहीं थी, लेकिन वह सभी फ्रेंचाइजी टीमों के चहेते खिलाड़ी थे। महेंद्र सिंह धोनी ने उन दिनों अपनी कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में हर टीम चाहती थी कि युवा कप्तान उनकी टीम में शामिल हो जाए।
MI ने लगाई थी 1.3 मिलियन डॉलर की बोली
इसके बारे में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ने बात करते हुए बताया कि, “सभी फ्रेंचाइजी टीमों को 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करने की अनुमति दी गई थी। मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर को 1.65 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। ऐसे में धोनी के लिए 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का खर्चा उठाना उनके लिए मुश्किल था। इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी के लिए 1.5 मिलियन डॉलर की बोली लगाई और धोनी उनको मिल गए।”

दरअसल सचिन तेंदुलकर उस समय एक आइकॉन खिलाड़ी थे, और उनकी सैलरी फ्रैंचाइज़ी को टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी से 15 प्रतिशत अधिक देनी थी। मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं था, हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम ने धोनी के लिए 1.3 मिलियन डॉलर तक की बोली लगाई थी और उन्हें पाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन धोनी 1.5 मिलियन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल हो गए और आज तक उसी टीम से खेल रहे हैं।
यह भी पढ़े:






