दिल्ली टेस्ट में Ravichandran Ashwin ने बना दिया अनोखा विश्व रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रन पर ढेर हो गई है। भारत की तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट

By ·

Ravichandran Ashwin: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रन पर ढेर हो गई है। भारत की तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट और रविंद्र जडेजा 3 विकेट हासिल किये। एक बार फिर से स्पिन गेंदबाजी का जलवा देखने को मिला। अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ के महत्वपूर्ण विकेट हासिल किये जिससे ऑस्ट्रेलिया उभर नहीं पाया। स्टीव स्मिथ से इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन अश्विन ने उन्हें शुन्य पर आउट कर दिया।

रविचंद्रन अश्विन की दमदार गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बेबस नजर आये। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे मार्नस लाबुशेन अश्विन का शिकार बने। उसके बाद स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आये लेकिन स्मिथ को उन्होंने खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया।

Ravichandran Ashwin का रिकॉर्ड

रविचंद्रना अश्विन ने स्टीव स्मिथ को शुन्य पर आउट किया है। अपने करियर में यह बल्लेबाज पहली बार जीरो पर आउट हुआ है। रविचंद्रन अश्विन स्टीव स्मिथ को शुन्य पर आउट करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है।

बात करे मैच की ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 81 रन लिए। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किये। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रन पर सिमट गई। भारत ने खबर लिखे जाने तक 17 रन बिना विकेट गवाए बना लिए है।

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full