रविचंद्रन अश्विन ने की IND vs AUS टेस्ट सीरीज की भविष्यवाणी, इस खिलाड़ी की वजह से भारत जीतेगा यह सीरीज

भारतीय टीम 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी हाल ही के कुछ सालों में भारतीय टीम भारत देश के पिचों पर द्विपक्षीय सीरीज में बहुत कम हारी है. साल 2004 में आखरी बार ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारतीय टीम से भारतीय सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज जीती थी. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम एक [.

By ·

भारतीय टीम 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी हाल ही के कुछ सालों में भारतीय टीम भारत देश के पिचों पर द्विपक्षीय सीरीज में बहुत कम हारी है. साल 2004 में आखरी बार ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारतीय टीम से भारतीय सरजमीं पर एक टेस्ट सीरीज जीती थी. उसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम एक बार भी कोई सीरीज नहीं जीती है. लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट मैच शुरू होने से पहले श्रेयस अय्यर के बारे में बड़ा बयान पेश किया है. उन्होंने कहा है कि श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के लिए टेस्ट सीरीज के लिए बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं.

उभरते हुए टेस्ट के बल्लेबाज से श्रेयस अय्यर

अश्विन ने कहा है कि श्रेयस अय्यर टीम इंडिया के लिए टेस्ट के उभरते हुए बल्लेबाज है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा है कि श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लिए ऋषभ पंत के साथ-साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन श्रेयस अय्यर के खेल की तारीफ बहुत कम हुई है. अश्विन ने कहा है कि श्रेयस अय्यर मध्यक्रम के अच्छे बल्लेबाज है. श्रेयस अय्यर पंत की गैरमौजूदगी में अच्छे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.

जैसा कि आप सभी को पता है कि 2022 के अंतिम महीने में इंडिया के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हो गया था जिसके कारण उन्हें काफी चोट आई थी. साल 2021 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करके इंडिया टीम को जीत दिलाई थी.

क्या नागपुर टेस्ट खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर अपनी पीठ की इंजरी के बाद क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और उनसे नागपुर टेस्ट मैच खेलने की उम्मीद बहुत कम है. श्रेयस अय्यर 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच का हिस्सा तो है लेकिन उनकी उपलब्धता को लेकर बीसीसीआई ने कोई बयान नहीं दिया है.

यह भी पढ़े:

Cric AMP · Quick view
View full