
भारतीय टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर फिलहाल क्रिकेट टीम से दूर चल रहे हैं. वे इस ब्रेक के दौरान काफी लुत्फ उठा रहे हैं और अपनी फैमिली के साथ घूमने का मजा ले रहे हैं. फिलहाल वे अभी अपनी फैमिली के साथ दुनिया की योगा राजधानी ऋषिकेश में है और अपने परिवार के साथ उत्तराखंड की हसीन वादियों का मजा ले रहे हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके होटल रूम में एक बंदर घुस आया है और उन्हें लूटते हुए नजर आया है. दीपक चाहर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
बंदर ने लूटा दीपक चाहर को
3 फरवरी शुक्रवार को दीपक चाहर ने एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो उनके होटल रूम का है जिसमें वे अपने परिवार के साथ होटल में ठहरे हुए थे. इसी बीच उनकी बालकनी में बंदर बैठा हुआ था. इसके बाद दीपक चाहर बंदर को कहते हैं कि “और खाएगा”? इसके बाद वह बंदर को सेव खिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन बंदा सेव नहीं खाता है और उनके होटल रूम में घुस जाता है और टेबल पर रखे केले चुरा कर भाग जाता है. इसी बीच दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर यह मजेदार वीडियो शेयर करके कैप्शन में कहा है कि मैं बंदर से दोस्ती करना चाहता था लेकिन वह मेरा सामान लूट कर भाग गया. मेरे साथ हमेशा ऐसे ही होता है.
View this post on Instagram
दीपक चाहर आने वाले हैं इस शो में नजर
बताया जा रहा है कि दीपक चाहर सोनी टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे. जैसा कि आप सभी लोगों को पता है कि कपिल शर्मा शो बहुत पॉपुलर शो है जिसके काफी लोग दीवाने हैं. दीपक चाहर ने कपिल शर्मा के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है जिससे इस बात का पता चला है कि वे कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं. इस शो में दीपक-जया के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, उनकी पत्नी प्रियंका और आकाश चोपड़ा भी अपनी पत्नी के साथ नजर आएंगे.
यह भी पढ़े:





