इंदौर टेस्ट में Ravindra Jadeja ने बनाया दिया अनोखा रिकॉर्ड, खुशी से झूम उठे भारतीय फैंस

Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक स्थिति में चल रहा है। भारतीय टीम की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई जिसके जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे दिन 197 रन पर सिमट गई। यह खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम की दूसरी पारी [...]

By ·

Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच काफी रोमांचक स्थिति में चल रहा है। भारतीय टीम की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई जिसके जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे दिन 197 रन पर सिमट गई। यह खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम की दूसरी पारी 13 रन पर बिना कोई विकेट गंवाए चल रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को जल्दी आउट करने में रविंद्र जडेजा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले दिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 4 शुरुआती बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

Ravindra Jadeja ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने इंदौर टेस्ट में पहले ही दिन एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसकी तरफ शायद किसी का ध्यान नहीं गया। एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 5000 से अधिक रन और 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले रविंद्र जडेजा दूसरे भारतीय बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में जब रविंद्र जडेजा ने ट्रेविस हेड का विकेट लिया, उसके साथ ही उन्होंने यह कारनामा अपने नाम कर लिया।

जडेजा से पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव के नाम है। कपिल देव ने अपने इंटरनेशनल करियर में बल्लेबाजी करते हुए 9031 रन बनाए। साथ ही गेंदबाजी करते हुए 687 विकेट भी अपने नाम किए।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में रविंद्र जडेजा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इनकी स्पिन के जाल में फस कर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ज्यादा समय तक मैदान पर नहीं रुक पा रहे हैं। रविंद्र जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरा करने का कारनामा कर लिया है।

यह भी पढ़ें:

Cric AMP · Quick view
View full