Ravindra Jadeja ने नागपुर टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारतीय टीम को पहले टेस्ट में जीत दिलाई। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। हालाँकि मैच की पहली पारी के दौरान ऊँगली पर क्रीम लगाने का जडेजा का वीडियो, इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में काफी ज्यादा चर्चा में रहा। उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी रवीन्द्र जडेजा को बेईमान साबित करने में। अब इसी पर जडेजा ने मैच के बाद खुद अपना बयान दिया हैं।
Ravindra Jadeja पर लगे थे बेईमानी के आरोप

जडेजा को नागपुर टेस्ट की पहली पारी के दौरान मोहम्मद सिराज से लेकर कोई क्रीम हाथ पर लगाते देखा गया था। इसके बाद उन्होंने इस पारी में 5 विकेट झटके थे और ऑस्ट्रेलिया की पारी सिर्फ 177 रनों पर सिमट गयी थी। इसके बाद उन पर ऑस्ट्रलियाई मीडिया और खिलाड़ियों ने बेईमानी के आरोप लगाए थे।
रवीन्द्र जडेजा पर इसके बाद उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत फाइन भी लगाया गया। हालाँकि इसके बाद जडेजा ने पहली पारी में 70 रन भी बनाए और फिर दूसरी पारी में 2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों पर समाप्त करने में भी योगदान दिया।
जडेजा ने दिया जवाब
मैच के बाद रवीन्द्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया टीम और फैंस का मजाक भी उड़ाया। “ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी फ्लाइट में बैठने से पहले ही डर गए थे। पिच को लेकर डर वो अपने साथ लेकर आये थे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा,” जडेजा ने मैच के बाद इंटरव्यू में कहा।
यह भी पढ़ें:






