Ravindra Jadeja वैसे तो एक ऑलराउंडर हैं, और अपनी बल्लेबाजी ओर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालाँकि फैंस के बीच उनके ज्यादातर चर्चे उनकी फील्डिंग को लेकर होते हैं, जहाँ वे ऐसे कारनामे कर देते हैं, जिन्हें देखकर किसी को यकीन नहीं होता। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज वानखेड़े में खेले जा रहे मुकाबले में भी उन्होंने, ऐसा ही कैच पकड़ा, जिसे देखकर अंपायर को भी यकीन नहीं हुआ।
Ravindra Jadeja ने पकड़ा IPL 2023 का सबसे बेहतरीन कैच
Sensational catch 🔥🔥@imjadeja grabs a RIPPER off his own bowling!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2023
Follow the match ▶️ https://t.co/rSxD0lf5zJ#TATAIPL | #MIvCSK pic.twitter.com/HjnXep6tXF
यह घटना 9वें ओवर की हैं जब कैमरून ग्रीन स्ट्राइक पर थे। उन्होंने रविन्द्र जडेजा की गेंद को तेजी से बिलकुल सामने की तरफ जड़ दिया। यह शॉट इतनी तेज था कि अंपायर भी इससे बचने के लिए जमीन पर बैठे गए थे, हालाँकि इस गेंद को रविन्द्र जडेजा ने पकड़ लिया। यह कैच इतना असंभव और अचनाक जडेजा के हाथों में आ गया था, कि उन्हें भी फील्डिंग पर यकीन नहीं हो रहा था। इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं।
CSK ने मुंबई इंडियंस को चटाई धूल

फिलहाल इस मुकाबले के बात करे तो यहाँ CSK ने पूरी तरह अपना दबदबा बनाया हैं। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस सिर्फ 157 रन बना सकी। इस दौरान उनका कोई भी बल्लेबाज, एक अर्द्धशतक तक नहीं लगा सका। वहीँ इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर्स रविन्द्र जडेजा और मिचल सेंटनर ने मिलकर कुल 5 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: VIDEO: कुत्ते को पकड़ने में Ravindra Jadeja के छूटे पसीने, तो रोहित-अक्षर ने उड़ाया मजाक, वायरल हुआ वीडियो






