VIDEO: कुत्ते को पकड़ने में Ravindra Jadeja के छूटे पसीने, तो रोहित-अक्षर ने उड़ाया मजाक, वायरल हुआ वीडियो

Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज चेन्नई में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए काफी हद तक सही साबित हुआ। इस मैच के दौरान एक अजीब वाकया भी

By ·

Ravindra Jadeja: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज चेन्नई में खेला जा रहा हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो उनके लिए काफी हद तक सही साबित हुआ। इस मैच के दौरान एक अजीब वाकया भी देखने को मिला, जब लाइव मैच के बीच मैदान पर कुत्ता घुस गया।

Ravindra Jadeja ने किया कुत्ते का पीछा

इस मुकाबले में रवीन्द्र जडेजा को भले ही एक भी विकेट नहीं मिला। परंतु उन्हें लाइव मैच में कुत्ता पकड़ने का मौका जरुर मिल गया। दरअसल मैच के 37वें ओवर के दौरान मैच को अचानक रोकना पड़ा, जब लाइव मैच में मैदान पर एक कुत्ते ने दौड़ लगा दी। स्टाफ ने उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

इस दौरान जब कुत्ता रवीन्द्र जडेजा के पास से गुजरा, तो उन्होंने भी उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह उसमे कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और अक्षर पटेल जडेजा की इस हरकत पर हँसते हुए नजर आये। वहीँ मैच के रुका हुआ देखकर खुद बल्लेबाज घुटनों के बल बैठ गए।

भारत को मिली मजबूत शुरुआत

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए थे। हालाँकि इस दौरान उनकी पारी सिर्फ 49 ओवरों में ढेर हो गयी। मिचेल मार्श ने मुकाबले में सर्वाधिक 47 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दी हैं। दोनों ही इस मुकाबले में 30 से अधिक का स्कोर बनाकर आउट हुए हैं। इस समय भारतीय टीम 17 ओवर में 91 रन बनाकर 2 विकेट खो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: उनकी तो फ्लाइट में ही फट…!” Ravindra Jadeja का ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार, बेईमानी के आरोपों पर लगाईं फटकार

Cric AMP · Quick view
View full