RCB की टीम आज IPL 2023 में अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रही हैं। इस मुकाबले में आरसीबी के प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा हैं, और वह मुंबई इंडियंस पर दबाव बनाए हुए हैं। हालाँकि इसी बीच आरसीबी के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक चोटिल हो चुके हैं। उनकी चोट इतनी गंभीर नजर आ रही हैं, कि उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा हैं।
Reece Topley को कंधे में लगी चोट

इस मुकाबले में अब तक आरसीबी की गेंदबाजी कमाल की रही हैं, जिसका एक मुख्य कारण रीस टोपली रहे हैं। उन्होंने 2 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया हैं। हालाँकि, आठवें ओवर में बाउंड्री की तरफ जाती एक गेंद को रोकने के दौरान वह अपने कंधे में चोट लगवा बैठे। टोपली की यह चोट काफी गंभीर नजर आ रही थी, जिसकी वजह से उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। इस दौरान टोपली दर्द की वजह से अपने कंधे को पकड़े हुए नजर आये। गंभीर चोट की स्थिति में टोपली पूरे सीजन से भी बाहर हो सकते हैं।
What a wicket man 🔥🔥🔥🔥
— Prasanth™ (@Prastweetzz01) April 2, 2023
Brilliant from Reece Topley 🔥🔥🔥🔥#RCBvMI #IPL2023 #RoyalChallengersBangalore pic.twitter.com/pawwgZNZfx
RCB की मजबूत शुरुआत
फिलहाल इस मुकाबले की बात करे तो RCB के खिलाडियों ने पूरा दबदबा बनाया हैं। इस मुकाबले में एक समय मुंबई इंडियंस की टीम 20 रनों पर 3 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी। हालाँकि इस समय तिलक वर्मा 37 रन नाबाद बनाकर मुंबई इंडियंस की पारी को संभाले हुए हैं। वहीँ आरसीबी की तरफ से सिराज, टोपली, आकाश दीप, और ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट झटका हैं।
यह भी पढ़ें: VIDEO: गुजरात जायंट्स की मेंटर बनने पर झूम उठी Mithali Raj, वायरल हुआ डांस का वीडियो






