Vijay Shankar: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच में आज 9 अप्रैल को मुकाबला देखने को मिला. इस रोमांचक मुकाबले का परिणाम आखरी बॉल पर निकला. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 204 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. ऑलराउंडर विजय शंकर ने शार्दुल ठाकुर के एक ही ओवर में back-to-back 3 छक्के लगा दिए. छक्कों की इस हैट्रिक का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आखरी ओवर में Vijay Shankar ने लगाई छक्कों की हैट्रिक
आखरी ओवर में गुजरात जब बल्लेबाजी कर रही थी तो उसके 4 विकेट गिर चुके थे. 20वें ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी करने आए. डेविड मिलर ने एक सिंगल रन लेकर स्ट्राइक विजय शंकर को दे दी. दूसरी बॉल विजय शंकर ने खाली निकाली लेकिन इसके बाद तीसरी चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार तीन छक्के लगा दिए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. तीन छक्कों की वजह से गुजरात का स्कोर 200 रन के पार चला गया.
Vijay Shankar के 3 छक्कों पर भारी पड़े रिंकू सिंह के लगातार पांच छक्के
Vijay Shankar smashed 41* runs in the last 11 balls in 19th & 20th over. pic.twitter.com/Eg6vvodnSK
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 9, 2023
विजय शंकर को आज हार्दिक पांड्या की जगह पर खेलने का मौका दिया गया और उन्होंने आईपीएल की 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ 50 जड़ दी. अपनी 24 गेंदों की पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 64 रन बनाए.
History created by Rinku Singh.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 9, 2023
What a finish. pic.twitter.com/NDAiGjQVoI
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को अंतिम ओवर में 29 रन की जरूरत थी. पहली बॉल खाली निकलने के बाद रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के टिका दिए और गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली.






