Vijay Shankar के 3 छक्को का रिंकू सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब, अंतिम ओवर में लगाये लगातार 5 छक्के, वायरल हुआ दोनों का विडियो

Vijay Shankar: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच में आज 9 अप्रैल को मुकाबला देखने को मिला. इस रोमांचक मुकाबले का परिणाम आखरी बॉल पर निकला. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 204 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. ऑलराउंडर विजय शंकर ने शार्दुल ठाकुर के एक ही ओवर मे

By ·

Vijay Shankar: कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच में आज 9 अप्रैल को मुकाबला देखने को मिला. इस रोमांचक मुकाबले का परिणाम आखरी बॉल पर निकला. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 204 रन का स्कोर खड़ा कर दिया. ऑलराउंडर विजय शंकर ने शार्दुल ठाकुर के एक ही ओवर में back-to-back 3 छक्के लगा दिए. छक्कों की इस हैट्रिक का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

आखरी ओवर में Vijay Shankar ने लगाई छक्कों की हैट्रिक

आखरी ओवर में गुजरात जब बल्लेबाजी कर रही थी तो उसके 4 विकेट गिर चुके थे. 20वें ओवर में शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी करने आए. डेविड मिलर ने एक सिंगल रन लेकर स्ट्राइक विजय शंकर को दे दी. दूसरी बॉल विजय शंकर ने खाली निकाली लेकिन इसके बाद तीसरी चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार तीन छक्के लगा दिए. सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. तीन छक्कों की वजह से गुजरात का स्कोर 200 रन के पार चला गया.

Vijay Shankar के 3 छक्कों पर भारी पड़े रिंकू सिंह के लगातार पांच छक्के

विजय शंकर को आज हार्दिक पांड्या की जगह पर खेलने का मौका दिया गया और उन्होंने आईपीएल की 21 गेंदों पर ताबड़तोड़ 50 जड़ दी. अपनी 24 गेंदों की पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 64 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को अंतिम ओवर में 29 रन की जरूरत थी. पहली बॉल खाली निकलने के बाद रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के टिका दिए और गुजरात के जबड़े से जीत छीन ली.

यह भी पढ़े – “4,6,6,6,6,6,6…!” GT vs KKR में रिंकू सिंह गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, अंतिम 7 बॉल पर ठोक दिए 40 रन, देखे विडियो

Cric AMP · Quick view
View full