“55 लाख में पूरा आईपीएल जितवा दू क्या…!” Rinku Singh ने तूफानी पारी से जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर बने मजेदार मीम्स

Rinku Singh: IPL 2023 के अंदर 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मैच खेला गया। टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान

By ·

Rinku Singh: IPL 2023 के अंदर 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मैच खेला गया। टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 205 रन ही बना सकी और 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की तरफ से कप्तान नितीश राणा ने 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और अंत में रिंकू सिंह ने एक बार फिर से तूफानी अर्धशतक लगाया। लेकिन इस बार टीम को जीत नहीं दिला पाए लेकिन अपनी इस पारी की बदौलत उन्होंने सबका दिल जीत लिया है।

काम नहीं आई Rinku Singh की मेहनत

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेला गया। KKR की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज गुरबाज 0 रन पर ही पवेलियन लौट गए। जगदीशन 36 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद में मध्यम क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन फ्लॉप साबित हुए। उसके बाद मैदान पर आए नीतीश राणा ने 75 रनों की आतिशी पारी खेली।

मैच फिनिशर की भूमिका में उतरे रिंकू सिंह ने 31 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 4 छक्के लगाए। लेकिन अंतिम ओवर में स्ट्राइक शार्दुल ठाकुर के पास होने की वजह से वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। सोशल मीडिया पर आप रिंकू सिंह की इस ताबड़तोड़ पारी की तारीफ हो रही है।

जहां देखे सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

यह भी पढ़े – WATCH: गर्लफ्रेंड के सामने शतक लगाकर भावुक हुए Harry Brook,  वायरल हुआ वीडियो

Cric AMP · Quick view
View full